कोल्हान में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 815 जगहों पर छापेमारी, 92 उपभोक्ता पकड़े गए, 18.86 लाख रुपये जुर्माना

 कोल्हान में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 815 जगहों पर छापेमारी, 92 उपभोक्ता पकड़े गए, 18.86 लाख रुपये जुर्माना
Spread the love

जमशेदपुर : बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए बुधवार को कोल्हान में विशेष अभियान चलाया गया. जमशेदपुर एरिया बोर्ड के निर्देश पर सात विद्युत प्रमंडलों जमशेदपुर, मानगो, घाटशिला, आदित्यपुर, सरायकेला, चक्रधरपुर और चाईबासा में बिजली विभाग की अलग-अलग टीमों ने एक साथ छापेमारी की.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : मानगो पुल पर जाम में फंसी एंबुलेंस, रास्ते में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

92 उपभोक्ता चोरी करते पकड़े गए

बिजली विभाग की टीमों ने कुल 815 स्थानों पर जांच की, जिसमें 92 उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए. विभाग ने सभी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है. साथ ही 18.86 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और तत्काल प्रभाव से सभी उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए.

चोरी में इस्तेमाल उपकरण जब्त

छापेमारी के दौरान चोरी के लिए इस्तेमाल हो रहे टोका, बंद पड़े बिजली मीटर और अन्य उपकरणों को भी जब्त किया गया है. विभागीय सूत्रों के अनुसार, कुछ मामलों में चोरी की विधियां काफी तकनीकी और योजनाबद्ध थीं.

प्रमंडलवार आंकड़े

बिजली जीएम अजित कुमार ने बताया कि यह अभियान गैर-कंपनी इलाकों में चलाया गया. प्रमंडलवार आंकड़े इस प्रकार हैं- जमशेदपुर: 8 उपभोक्ता, आदित्यपुर: 8 उपभोक्ता, घाटशिला: 15 उपभोक्ता, मानगो: 13 उपभोक्ता, चाईबासा: 15 उपभोक्ता, चक्रधरपुर: 15 उपभोक्ता, सरायकेला: 18 उपभोक्ता के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : एमजीएम के नये अस्पताल में विभागों का शिफ्टिंग शुरू, इएनटी, गायनिक व इमरजेंसी में जल्द शुरू होगा ऑपरेशन थियेटर

अभियान आगे भी जारी रहेगा

बिजली विभाग ने साफ किया है कि यह अभियान केवल शुरुआत है. भविष्य में भी नियमित अंतराल पर इसी तरह की छापेमारी कराई जाएगी, ताकि बिजली चोरी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके. विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!