रांची : झारखंड में आज से मौसम का मिजाज बदला, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, 17-18 जून को कई जिलों में मूसलधार बारिश की संभावना

 रांची : झारखंड में आज से मौसम का मिजाज बदला, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, 17-18 जून को कई जिलों में मूसलधार बारिश की संभावना
Spread the love

रांची : भीषण गर्मी से परेशान झारखंडवासियों के लिए राहत की खबर है। 15 जून से राज्य में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने जा रहा है। रांची मौसम केंद्र ने जानकारी दी है कि 17 और 18 जून को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

20 जून तक रह सकता है प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून तक राज्य के कई हिस्सों में तेज गर्जन, बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट के साथ लोगों को उमस और लू से राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : फर्जी विजिलेंस और सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, जमशेदपुर पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

बारिश की वजह: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवातीय सर्कुलेशन

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह बदलाव दक्षिण बांग्लादेश और उत्तरी बंगाल की खाड़ी से दक्षिण ओडिशा तक समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर बने चक्रवाती सर्कुलेशन और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर बने चक्रवातीय परिसंचरण के कारण हो रहा है।

मानसून की दस्तक की संभावना

इन मौसमी परिस्थितियों के बीच संभावना जताई जा रही है कि मानसून 17 जून के आसपास झारखंड में प्रवेश कर सकता है। इसके बाद राज्य में व्यापक स्तर पर बारिश होने लगेगी, जिससे खेती की तैयारी कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : ‘प्राकृतिक रक्षक’ संस्था लगाएगी 1000 पौधे, गोलमुरी पुलिस लाइन से होगा शुभारंभ, 75 हजार पौधों के रोपण का है लक्ष्य

मौसम विभाग की अपील

मौसम विभाग ने आम जनता और किसानों से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखें और आवश्यक सतर्कता बरतें। विशेष रूप से तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए खुले में काम करने से बचने की सलाह दी गई है। अब तक की सबसे बड़ी राहत यह है कि लू और उमस भरी गर्मी से परेशान झारखंडवासियों को आने वाले दिनों में मौसम सुहावना मिलने वाला है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!