जमशेदपुर : सिदगोड़ा में शादी से इनकार पर प्रेमी-प्रेमिका बीच सड़क भिड़े, जमकर हुई मारपीट, युवक पर यौनशोषण का आरोप

 जमशेदपुर : सिदगोड़ा में शादी से इनकार पर प्रेमी-प्रेमिका बीच सड़क भिड़े, जमकर हुई मारपीट, युवक पर यौनशोषण का आरोप
Spread the love

जमशेदपुर : शुक्रवार को सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर 2 में उस वक्त हंगामा मच गया, जब प्रेमी-प्रेमिका के बीच शादी को लेकर जमकर विवाद और मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की और प्राथमिक इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा।

इसे भी पढ़ें : रांची : लोअर बाजार पुलिस ने जाली नोट के साथ भूतपूर्व सैनिक को किया गिरफ्तार, 500 रुपये के 37 नकली नोट बरामद

शादी की बात पर पहुंची प्रेमिका, हुआ झगड़ा

प्रेमिका बिरसानगर जोन नंबर-5 की रहने वाली है, जबकि युवक आशीष कुमार एग्रिको रोड नंबर 2 का निवासी है। युवती ने पुलिस को बताया कि आशीष ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब वह शादी से साफ मुकर गया है।

शादी की बात करने गई थी प्रेमिका, हाथापाई तक पहुंचा मामला

घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब युवती शादी की बात करने आशीष के घर पहुंची। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। आस-पास के लोगों ने जब शोर-शराबा सुना तो पुलिस को सूचना दी गई।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : शादी का झांसा देकर यौन शोषण, फिर 45 लाख की ठगी, आदित्यपुर निवासी युवक पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप

पुलिस कर रही जांच, युवक से पूछताछ जारी

सूचना पाकर सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। फिलहाल आशीष कुमार से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!