जमशेदपुर : टाटा मोटर्स प्लांट में दो दिन बंद रहेगा कामकाज, 9 जून को ब्लॉक क्लोजर, 8 को साप्ताहिक अवकाश, 10 जून से फिर शुरू होगा काम

 जमशेदपुर : टाटा मोटर्स प्लांट में दो दिन बंद रहेगा कामकाज, 9 जून को ब्लॉक क्लोजर, 8 को साप्ताहिक अवकाश, 10 जून से फिर शुरू होगा काम
Spread the love

जमशेदपुर। टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में रविवार 8 जून को साप्ताहिक अवकाश और सोमवार 9 जून को घोषित ब्लॉक क्लोजर के कारण दो दिन तक कामकाज ठप रहेगा। कंपनी प्रबंधन की ओर से इस संबंध में प्लांट हेड के आदेश पर सर्कुलर जारी कर दिया गया है।

कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी, लीव से कटेगा हिस्सा

ब्लॉक क्लोजर के दौरान प्रभावित कर्मचारियों को ब्लॉक क्लोजर से पहले या बाद में किसी प्रकार की छुट्टी स्वीकृत नहीं की जायेगी। नियमानुसार, ब्लॉक क्लोजर के दिन कर्मचारियों की छुट्टी में से 50 प्रतिशत और कंपनी के खर्च में से 50 प्रतिशत कटौती की जाती है।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय लूट-छिनतई गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार, हथियार और लूट का सामान बरामद

ड्यूटी वाले कर्मचारियों को मिलेगी अलग सूचना

सर्कुलर के अनुसार, जिन कर्मचारियों को ब्लॉक क्लोजर के दिन काम करना होगा, उन्हें संबंधित डिवीजन या विभाग हेड की ओर से अलग से नोटिस जारी की जायेगी। ऐसे कर्मचारी उस दिन सामान्य कार्य दिवस की तरह अपनी ड्यूटी पर रिपोर्ट करेंगे। टाटा मोटर्स प्लांट में अब अगला कार्य दिवस मंगलवार 10 जून होगा। तब से सभी यूनिट्स में सामान्य रूप से कामकाज शुरू होगा।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!