जमशेदपुर : रिटायरमेंट पर कर्मियों को समारोहपूर्वक दी गई विदाई, उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

 जमशेदपुर : रिटायरमेंट पर कर्मियों को समारोहपूर्वक दी गई विदाई, उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
Spread the love

जमशेदपुर : जिला समाहरणालय सभागार में आयोजित एक समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले तीन कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सराहना की और उनके दीर्घायु, सुखद, स्वस्थ एवं सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दी। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में अनुसेवी सुषमा देवी,  चालक सुचांद दास गोस्वामी और लक्ष्मण राम मांझी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : रांची : महानगर भाजपा ने मनाई रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती, वक्ताओं ने नारी शक्ति पर रखे विचार

शॉल और फूल देकर किया सम्मानित 

समारोह में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, एडीसी भगीरथ प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति-चिह्न, शॉल और फूलों से सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विभागीय सहयोग और साथियों के स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!