चाईबासा : सारंडा के तिरिलपोशी जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कोबरा बटालियन का एक जवान घायल, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

 चाईबासा : सारंडा के तिरिलपोशी जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कोबरा बटालियन का एक जवान घायल, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद
Spread the love

मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत जलायकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोशी गांव के जंगल और पहाड़ी इलाके में शुक्रवार दोपहर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई, जिसमें कोबरा 209 बटालियन के जवान सुनील कुमार घायल हो गए। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : RCB ने रचा इतिहास, 9 साल बाद IPL फाइनल में पहुंची टीम, क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया, ट्रॉफी से सिर्फ एक जीत दूर

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़

हाल ही में नक्सलियों द्वारा लूटे गए चार टन विस्फोटकों की तलाश में सुरक्षा बल सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे यह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने जंगल और पहाड़ी इलाके का लाभ उठाकर भागने की कोशिश की।

भारी मात्रा में विस्फोटक और सामग्री जब्त

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी, और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गईं। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : सीतारामडेरा में एलआईसी एजेंट के कार्यालय में चोरी, एक लाख नकद व दस्तावेज गायब, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

कई बलों की संयुक्त कार्रवाई

इस ऑपरेशन में जिला पुलिस, कोबरा बटालियन 203 व 209, झारखंड जगुआर, और सीआरपीएफ की 26, 60, 134, 193 व 197 बटालियनों के जवान शामिल थे। अधिकारियों के अनुसार, इलाके में नक्सलियों की सक्रियता को देखते हुए अभियान और तेज किया जाएगा।

नक्सल विरोधी अभियान जारी

पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमों ने साफ कर दिया है कि नक्सलियों के खिलाफ सघन अभियान जारी रहेगा और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!