जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में बिजली-पानी का संकट जारी, भाड़े के जेनरेटर से चल रहा काम, छात्राएं हो रही हैं परेशान

 जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में बिजली-पानी का संकट जारी, भाड़े के जेनरेटर से चल रहा काम, छात्राएं हो रही हैं परेशान
Spread the love

जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में तीसरे दिन भी बिजली और पानी की समस्या से हालात बिगड़े हुए हैं. गर्मी के इस मौसम में छात्राओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने फिलहाल भाड़े के जेनरेटर से काम चलाना शुरू कर दिया है.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा : राहुल गांधी के खिलाफ चाईबासा कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का है आरोप

खराब जेनरेटर बना वजह, जुस्को कर रहा केबल का काम

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जानकारी दी कि संस्थान का अपना जेनरेटर खराब हो गया है और उसकी मरम्मत का कार्य जारी है. कुलसचिव ने उम्मीद जताई है कि सोमवार तक यह दुरुस्त हो जाएगा। वहीं, जुस्को द्वारा केबल से संबंधित कार्य के कारण नियमित बिजली आपूर्ति बाधित है.

परीक्षा के बीच छात्राएं बेहाल

छात्राओं ने बताया कि 19 मई से परीक्षाएं शुरू हुई हैं और उसी दिन से बिजली-पानी की समस्या बनी हुई है. पिछले तीन दिनों से न तो पीने के लिए पानी उपलब्ध है और न ही बाथरूमों में। इससे परीक्षा के समय मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानी हो रही है.

इसे भी पढ़ें : टाटानगर स्टेशन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, रेलवे जीएम के निर्देश पर जून तक खाली होगा पूरा क्षेत्र, पुनर्विकास की तैयारी

बैठक में उठी समस्या, जल्द समाधान की उम्मीद

शनिवार को यूनिवर्सिटी में एकेडमिक काउंसिल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बिजली और पानी की समस्या पर भी चर्चा की गई. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द से जल्द स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!