झारखंड में समय से पहले दस्तक देगा मानसून, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा, 5 से 7 जून के बीच झारखंड में मानसून के आने की संभावना

 झारखंड में समय से पहले दस्तक देगा मानसून, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा, 5 से 7 जून के बीच झारखंड में मानसून के आने की संभावना
Spread the love

रांची : झारखंड के किसानों के लिए अच्छी खबर है. इस वर्ष राज्य में मानसून समय से पहले पहुंच सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची मौसम केंद्र के कार्यकारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में 5 से 7 जून के बीच मानसून के प्रवेश करने की प्रबल संभावना है. इससे खेती के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी और किसान समय पर बुवाई कर सकेंगे.

उन्होंने बताया कि इस बार मानसून की गतिविधियां सामान्य रहने की उम्मीद है, जिससे राज्य के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि परिस्थितियों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होता, तो इस बार झारखंड में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें : रेल लाइन ब्लॉक: साउथ बिहार एक्सप्रेस 12 दिन नहीं आएगी टाटानगर, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कांड्रा तक शुरू की विशेष बस सेवा

केरल में जल्दी पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, यदि 25 मई तक मानसून केरल पहुंचता है, तो उसके 10-12 दिनों के भीतर यह झारखंड में दस्तक देगा. यानी संभावना है कि 5 से 7 जून के बीच मानसून झारखंड को छू ले. एक बार झारखंड में प्रवेश के बाद, एक सप्ताह के भीतर पूरे राज्य को मानसून की बारिश कवर कर लेगी.

कृषि क्षेत्र को मिलेगा बूस्ट

अभिषेक आनंद ने बताया कि समय पर मानसून का आगमन खेती के लिए बेहद फायदेमंद होगा. किसान समय रहते खेतों में बुवाई कर सकेंगे, जिससे फसलों की उत्पादकता में वृद्धि की उम्मीद की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 25 मई को आएंगे शहर, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबिली समारोह में होंगे शामिल

अभी की स्थिति सकारात्मक

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय ईस्ट-वेस्ट ट्रफ पंजाब से लेकर उत्तर बांग्लादेश तक फैला हुआ है, जिससे नमी युक्त हवाएं झारखंड में प्रवेश कर रही हैं. इसका असर झारखंड के उत्तरी और मध्य हिस्सों में देखा जा रहा है, जहां दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं. सुबह गर्मी और दोपहर के बाद हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है. इस साल झारखंड के किसानों को मानसून के समय पर आने से बड़ी राहत मिलने वाली है. अच्छी बारिश की संभावना से कृषि उत्पादन में इजाफा होगा और राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!