जमशेदपुर : कुत्तों से बचाए गए हिरण की इलाज के दौरान मौत, टाटा जू में चल रहा था इलाज

 जमशेदपुर : कुत्तों से बचाए गए हिरण की इलाज के दौरान मौत, टाटा जू में चल रहा था इलाज
Spread the love

जमशेदपुर : दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी से भटककर बोड़ाम इलाके में पहुंचे एक हिरण की इलाज के दौरान टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघर) में मौत हो गई. मार्च माह में बोड़ाम बाजार के पास से इस हिरण को रेस्क्यू किया गया था. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया था कि कुछ कुत्तों ने हिरण को घेर लिया था और हमला कर दिया था। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए हिरण को बचाया और वन विभाग को सूचना दी.

वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हिरण को रेस्क्यू किया और बेहतर इलाज के लिए टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में भर्ती कराया गया. चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार, हिरण की हालत काफी नाजुक थी और उसे गंभीर चोटें आई थीं. लगातार इलाज के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। टाटा जू के निदेशक ने हिरण की मौत की पुष्टि करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : नवविवाहिता की शादी के महज 15 दिन बाद मौत संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप

भालू के बच्चे की हालत में सुधार

इधर, कुछ सप्ताह पहले राखामाइंस इलाके से रेस्क्यू किए गए नर भालू के करीब छह माह के बच्चे की हालत में अब सुधार है. टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में उसका इलाज जारी है. चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार, भालू के बच्चे को दूध पिलाया जा रहा है और अब वह सामान्य रूप से चलने लगा है. हल्की चोटें भी अब ठीक हो रही हैं। उसका वजन भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है. विशेषज्ञों की देखरेख में उसे पूरी निगरानी में रखा गया है.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!