जमशेदपुर : यूनाइटेड क्लब में इंडोर गेम के कोच के बंद घर से चोरों ने की लाखों की चोरी, ओडिशा गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला ताला

 जमशेदपुर : यूनाइटेड क्लब में इंडोर गेम के कोच के बंद घर से चोरों ने की लाखों की चोरी, ओडिशा गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला ताला
Spread the love

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह वर्कर्स फ्लैट में श्राद्ध कर्म में शामिल होने गए परिवार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने अलमारी में रखे करीब चार लाख रुपये के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया. घटना की सूचना सिदगोड़ा पुलिस को दी गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : भगवान परशुराम की जयंती पर धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ ने किया भव्य पूजन एवं आरती का आयोजन

तुलसी में पानी देने आए पड़ोसी ने टूटा देखा ताला

पीड़ित मनोज बाग यूनाइटेड क्लब में इंडोर गेम के कोच हैं. उन्होंने बताया कि दो मई को उनके ससुर का निधन हो गया था. इसके बाद वे परिवार समेत उड़ीसा के बलांगीर जिले स्थित टांडी घाट गांव गए थे. घर में ताला बंद था और तुलसी के पौधे में पानी देने के लिए उन्होंने अपने पड़ोसी राकेश नाग को जिम्मेदारी दी थी.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : स्टेशन रोड में संकटा सिंह पेट्रोल पंप के समीप प्याऊ का विधायक ने किया उद्घाटन

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

14 मई की शाम राकेश जब पानी देने पहुंचे, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. इसकी सूचना उसने तुरंत मनोज बाग को दी. किसी कारणवश वे तुरंत नहीं लौट सके. 16 मई की शाम को जब परिवार घर पहुंचा, तो देखा कि सभी दरवाजे टूटे हुए हैं और अलमारी से जेवरात व नकदी गायब हैं. सिदगोड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की. घर मालिक की लिखित शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!