जमशेदपुर : स्टेशन रोड में संकटा सिंह पेट्रोल पंप के समीप प्याऊ का विधायक ने किया उद्घाटन

 जमशेदपुर : स्टेशन रोड में संकटा सिंह पेट्रोल पंप के समीप प्याऊ का विधायक ने किया उद्घाटन
Spread the love

जमशेदपुर : भीषण गर्मी को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं रंजीत साव एवं नरेश लाल की टीम की ओर से स्टेशन रोड स्थित संकटा सिंह पेट्रोल पंप के समीप प्याऊ की व्यवस्था की गई है. इस प्याऊ का उद्घाटन बुधवार को पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने फीता काटकर किया.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : घाटशिला थाना का एसएसपी किशोर कौशल ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश, अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर

मानव सेवा को बताया सर्वोपरि

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है और झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है. उन्होंने सभी से अपील की कि समाज सेवा में सक्रिय योगदान दें.

स्थानिय जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

प्याऊ उद्घाटन कार्यक्रम में कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें मुखिया मायावती टुडू, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, मुकुल महतो, उमेश यादव, प्रकाश शर्मा, विकास सिंह, प्रभात झा, आदित्य सिंह एवं रंजीत साहू प्रमुख रूप से शामिल थे. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना की और इसे अन्य स्थानों पर भी दोहराने की बात कही.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!