जमशेदपुर : कश्मीर आतंकी हमले के विरोध में हिन्दू एकता मंच का मशाल जुलूस, निर्दोष मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
जमशेदपुर : कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष हिन्दूओं को श्रद्धांजलि देने के लिए हिन्दू एकता मंच की ओर से शुक्रवार को एक भव्य मशाल जुलूस निकाला गया. यह जुलूस कदमा रंकनी मंदिर चौक से आरंभ होकर नेताजी सुभाष पार्क में समाप्त हुआ.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : कश्मीर में निर्दोष हिन्दू सैलानियों की हत्या के विरोध में धर्म रक्षीणी पौरोहित्य महासंघ ने किया सामूहिक गीता पाठ
मृतकों को श्रद्धांजलि, आतंकवाद के विरुद्ध आक्रोश
जुलूस का नेतृत्व भीम सिंह, द्विपल विश्वास और शेषनाथ पाठक ने किया. जुलूस में शामिल लोगों ने हाथों में जलती मशालें लेकर कश्मीर में हुई नृशंस घटना का विरोध किया और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की. सभी ने एक सुर में आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. हिन्दू एकता मंच ने इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल आतंकी हमले की निंदा की, बल्कि देशवासियों से शांति, एकता और भाईचारे के साथ रहने का संदेश भी दिया.

