जमशेदपुर : कश्मीर में निर्दोष हिन्दू सैलानियों की हत्या के विरोध में धर्म रक्षीणी पौरोहित्य महासंघ ने किया सामूहिक गीता पाठ

 जमशेदपुर : कश्मीर में निर्दोष हिन्दू सैलानियों की हत्या के विरोध में धर्म रक्षीणी पौरोहित्य महासंघ ने किया सामूहिक गीता पाठ
Spread the love

जमशेदपुर : कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष, निहत्थे और निरीह हिन्दू सैलानियों की पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा की गई निर्मम हत्या का विरोध जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार को धर्म रक्षीणी पौरोहित्य महासंघ की ओर से साकची स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर में दो मिनट का मौन रखा गया. इसके साथ ही सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया.

इसे भी पढ़ें : टाटानगर रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, यात्रियों को बेहोश कर लूटने वाला अपराधी गिरफ्तार, नशीली दवा और चोरी का मोबाइल बरामद

आचार्यगणों की उपस्थिति में शांतिपाठ

इसमें शहर भर के आचार्यगण जुटे और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक गीता पाठ किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक शांतिपाठ से की गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए.

कड़ी सजा की मांग, पाकिस्तान के खिलाफ नाराज़गी

महासंघ के अध्यक्ष पं. विपिन कुमार झा ने अपने उद्बोधन में इस घटना की कड़ी निंदा की और केंद्र सरकार से आतंकवादियों को सख्त से सख्त सजा देने की अपील की. उन्होंने कहा कि भारतवर्ष सभी धर्मों का सम्मान करता है, लेकिन पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि नफरत और आतंक से कुछ हासिल नहीं होगा. महासंघ ने यह भी संकल्प लिया कि अब वे “विश्व का कल्याण हो” की कामना करेंगे, लेकिन पाकिस्तान को छोड़कर. दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को सहनशक्ति प्रदान करने के लिए आचार्यगणों ने भगवान शंकर से विशेष प्रार्थना की.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : लिव-इन पार्टनर ने ही की ज्योति कुमारी की हत्या, शक बना वजह, आरोपी डॉ. विजय मोहन गिरफ्तार

कार्यक्रम में उपस्थित आचार्यगण

इस सामूहिक आयोजन में पं. शिव प्रसन्न पाण्डेय, पं. राजु मुखर्जी, पं. सचिन, पं. मुन्ना पाण्डेय, पं. रुपेश बनर्जी, पं. ब्रज किशोर शास्त्री, पं. संजय उपाध्याय, पं. भरत उपाध्याय, पं. संतोष पाण्डेय, पं. शंकर मिश्रा, पं. परशुराम पाण्डेय, पं. मदन कुमार झा, पं. चंद्रमौलेश्वर झा, पं. आनन्द मिश्रा, पं. संदीप शर्मा, पं. रमेश पाण्डेय, पं. चन्द्रकान्त झा सहित कई आचार्य उपस्थित रहे.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!