जमशेदपुर : पालगाम आतंकी हमले के विरोध में उग्र प्रदर्शन, हिन्दू जागरण मंच ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

 जमशेदपुर : पालगाम आतंकी हमले के विरोध में उग्र प्रदर्शन, हिन्दू जागरण मंच ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
Spread the love

जमशेदपुर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को हिन्दू जागरण मंच द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस दौरान मंच के सदस्यों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया और तस्वीर पर जूते बरसाकर पाकिस्तान के प्रति गहरा आक्रोश जताया.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : विनय सिंह हत्याकांड में घटनास्थल पर पुलिस ने किया सीन रीक्रिएट, सुनियोजित हत्या की ओर इशारा कर रही पुलिस जांच

धर्म पूछकर की गई हत्याएं मानवता पर हमला

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आतंकियों ने यात्रियों की धर्म पूछकर निर्मम हत्या की, जो मानवता पर गहरा आघात है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे सीधे तौर पर पाकिस्तान का हाथ है, और अब समय आ गया है कि भारत इसका करारा जवाब दे. मंच के सदस्यों ने कहा, “भारत सरकार इस बार ऐसा जवाब देगी जिसकी कल्पना भी पाकिस्तान ने नहीं की होगी। देश का हर नागरिक अपने प्रधानमंत्री और सरकार के साथ खड़ा है.”

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर में शहीद पयर्टकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित

आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने का सन्देश

प्रदर्शन के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए गए. मंच के नेताओं ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अब पूरे देश को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी और इस प्रकार की घटनाओं के लिए पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेनकाब किया जाना चाहिए. इस उग्र प्रदर्शन के माध्यम से हिन्दू जागरण मंच ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब चुप बैठने का समय नहीं, बल्कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने का समय आ गया है.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!