जमशेदपुर : आजादनगर में अड्डेबाजों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 युवक हिरासत में

 जमशेदपुर : आजादनगर में अड्डेबाजों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 युवक हिरासत में
Spread the love

जमशेदपुर : आजादनगर थाना पुलिस ने अड्डेबाजी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए रविवार को एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया. थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में यह अभियान क्षेत्र के कई संवेदनशील इलाकों में चलाया गया, जिसमें पुलिस ने अड्डेबाजी में लिप्त करीब 20 युवकों को हिरासत में लिया.

अड्डेबाजी कर रहे युवकों में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आजादनगर मुर्दा मैदान, रोड नंबर 15, रोड नंबर 20 और कपाली रोड सहित अन्य स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. पुलिस की अचानक कार्रवाई से अड्डेबाजी कर रहे युवकों में हड़कंप मच गया और कई युवक मौके से भागने लगे. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ को खदेड़ कर पकड़ लिया.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल के पानी का मेन पाइपलाइन फटा, देव नगर कुष्ठ आश्रम में भारी तबाही, 18 घर जमींदोज, 50 से अधिक लोग प्रभावित

पुलिस के कदम की लोगों ने की सराहना

थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी युवकों को थाना लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे. पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है. लोगों का कहना है कि अड्डेबाजी से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था और युवाओं को गलत दिशा में जाने से रोकना जरूरी था.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!