टाटानगर से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनें 10 से 28 जून के बीच रहेगी रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, देखें लिस्ट…

 टाटानगर से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनें 10 से 28 जून के बीच रहेगी रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, देखें लिस्ट…
Spread the love

चक्रधरपुर : रेल मंडल के गम्हरिया और सीनी सेक्शन में रेलवे ट्रैक दुरुस्तीकरण कार्य को लेकर जून महीने में टाटानगर होकर चलने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। रेलवे टीआरटी मशीन से रेल लाइन सुधार का काम करेगा। 10 से 28 जून तक अलग-अलग तिथियों में यह ट्रेनें रद्द रहेंगी।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : बागबेड़ा में खरकई नदी तट पर युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

किन-किन तारीखों में कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • संबलेश्वरी एक्सप्रेस
    हावड़ा-जगदलपुर : 10, 17, 24 जून
    जगदलपुर-हावड़ा : 12, 19, 26 जून

  • टाटा-इतवारी एक्सप्रेस
    11, 14, 18, 21, 25, 28 जून

  • हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी
    11, 14, 18, 21, 25, 28 जून

  • टाटा-गुवा और टाटा-राउरकेला मेमू
    11, 14, 18, 21, 25, 28 जून

  • टाटा-बिलासपुर व बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस
    11, 18, 25 जून (टाटा-बिलासपुर)
    12, 19, 26 जून (बिलासपुर-टाटा)

इसे भी पढ़ें : रांची : बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर वीआईपी मूवमेंट के कारण बारिश के बीच रोका गया ट्रैफिक, भड़के लोग पुलिस के साथ भिड़े

कुछ ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

  • इस्पात एक्सप्रेस
    हावड़ा-टिटलागढ़ : 11, 14, 18, 21, 25, 28 जून को टाटा से आगे रद्द
    कांटाबांजी-हावड़ा : राउरकेला से आगे रद्द

  • उत्कल एक्सप्रेस (पुरी-योगनगरी ऋषिकेश)
    10, 17, 24 जून को टाटा होकर नहीं चलेगी

  • योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस
    15, 22, 29 जून को टाटा, राउरकेला, झारसुगुड़ा स्टेशनों के बीच रद्द

  • साउथ बिहार एक्सप्रेस
    10, 17, 24 जून (आरा-दुर्ग) – टाटा होकर नहीं चलेगी
    14, 21, 28 जून (आरा-दुर्ग) – गम्हरिया, टाटा स्टेशनों के बीच रद्द

यात्रियों को हो सकती है परेशानी

इन ट्रेनों के रद्द रहने और मार्ग परिवर्तन के कारण सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!