10 अप्रैल 2025: किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रखना होगा सतर्क?

 10 अप्रैल 2025: किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रखना होगा सतर्क?
Spread the love

महावीर जयंती की शुभकामनाएं

मेष राशि (Aries):
पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि आय की तुलना में व्यय अधिक हो सकता है। तनाव और उलझन की स्थिति बनी रह सकती है, अतः मन को शांत रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। घर के लिए कोई जरूरी वस्तु खरीदी जा सकती है।

वृषभ राशि (Taurus):
आज किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ मिलने की संभावना है। व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें, इससे सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में किसी अधिकारी या व्यापारी के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, संयम बरतें।

मिथुन राशि (Gemini):
आज दिन भर कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है। दिन मिलाजुला रहेगा, लेकिन आय-व्यय संतुलित रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या सराहना मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer):
भाग्य आपके साथ है। सोच-समझकर किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। अधूरे कामों को पूरा करने का सही समय है। जीवनसाथी और व्यापारिक साझेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज का दिन प्रगति और संतुलन का संकेत दे रहा है।

सिंह राशि (Leo):
जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव हैं, अतः वाणी और भावनाओं पर नियंत्रण रखें। भावुकता में लिया गया कोई निर्णय नुकसानदायक हो सकता है। साझेदारी में किया गया व्यापार लाभ देगा। कुल मिलाकर दिन लाभकारी रहेगा, लेकिन सतर्कता आवश्यक है।

कन्या राशि (Virgo):
विरोधी पक्ष परास्त होंगे और आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। यदि आपको कहीं से पैसा प्राप्त करना है, तो आज प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए दिन शुभ है।

तुला राशि (Libra):
आपकी योग्यता और कार्यशैली की सराहना होगी। सहकर्मी आपसे प्रेरणा लेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंददायक रहेगा, रिश्तेदारों का आगमन संभव है। महत्वाकांक्षी स्वभाव वालों के लिए आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio):
पिछले कुछ दिनों से चली आ रही मानसिक बेचैनी में राहत मिलेगी और आंतरिक शांति का अनुभव होगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। दिन का एक भाग परोपकार और दूसरों की मदद में व्यतीत हो सकता है, जिससे आपको आत्मिक संतोष प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius):
खुशी बनाए रखने के लिए संयम आवश्यक है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। खर्च कम होंगे। वाहन सुख संभव है।

मकर राशि (Capricorn):
नवीन कार्य हेतु यात्रा हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान या जीवनसाथी की तबीयत चिंता का कारण बन सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius):
ग्रहों की चाल से धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में चिंता मुक्त होकर सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक सुख बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces):
पुरानी उलझनों से मुक्ति मिलेगी। आलस्य त्यागें और कार्य में ध्यान दें। सोच-समझकर किया गया निवेश लाभकारी रहेगा।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!