कोलकाता में धार्मिक स्थल पर उपद्रव, मूर्तियों में आगजनी के बाद तनाव, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी!
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गोबरडांगा इलाके में शनिवार को उस समय तनाव फैल गया जब असामाजिक तत्वों ने एक पूजा पंडाल और उसमें स्थापित मूर्तियों को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि रामनवमी की तैयारियों के बीच इस घटना को अंजाम दिया गया, जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ गया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस हाई अलर्ट पर है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पंडाल में लगी आग ने मूर्तियों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना को सांप्रदायिक रंग न देने की अपील करते हुए प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
इस घटना के बाद सिर्फ गोबरडांगा ही नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल में सतर्कता बढ़ा दी गई है। रामनवमी के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
![]()
